गर्मी में पौधों की देखभाल

           
        Home / any plants care/Gardening 

       गर्मी में पौधों की देखभाल / any plants care 

गार्डनिंग का शौक रखने वालों के लिए गर्मी का मौसम महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि उन्हें पौधों की देख रेख करने के लिए ज्यादा समय देना पड़ता है। गर्मियों में पौधों के खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है। हम सभी अपने पेड़-पौधों को हरा भरा देखना पसंद करते हैं। गर्मियों में गार्डनिंग करना आसान नहीं होता है। इस मौसम में आवश्यक बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। गर्मियों में थोड़ी सी लापरवाही आपके पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है। आमतौर पर यह देखा जाता है कि गर्मीयों के दिनों में पेड़ पौधों में पानी की कमी होने पर पेड़ पौधे मुरझा जाते हैं या फिर सूखने लगती है। गर्मियों के दिनों में आपको अपने पेड़ पौधों में सुबह और शाम के समय हर रोज पानी देना है। पानी आपको पौधों की जरूरत के हिसाब से देना है। आपको अपने पेड़ पौधों में ओवरवाटरिंग बिल्कुल भी नहीं करनी है चाहे कोई सा भी मौसम हो ओवरवाटरिंग करने से पेड़ पौधों की जड़ें गलने लगती हैं। और पौधा सूखने लगता है। तो आप अपने पेड़ पौधों में सीमित मात्रा में ही पानी दे 
         
                      Hibiscus plant care


                 
गर्मियों के मौसम में पेड़ पौधों को खास देखरेख की जरूरत होती है। जैसा कि पौधों में पानी कितना देना है। खाद कितनी देनी है। कब देनी है। और पौधों की निराई गुड़ाई कब करनी है। 

(1). पेड़ / plants पौधों में आपको जरूरत के हिसाब से पानी देना है। गर्मियों में पेड़ पौधों में से नमी खत्म नहीं होने देनी है।
(2).  गर्मियों के दिनों में आपको अपने पेड़ पौधों में जरूरत के हिसाब से खाद देना है। खाद आपको वर्मी कंपोस्ट या फिर गोबर खाद देनी है। गर्मी में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए।  रासायनिक खाद से पौधों के खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है। गर्मियों में गोबर खाद और वर्मी कंपोस्ट खाद आपको अपने पेड़ पौधों में 1 महीने में एक बार यह खाद देनी है।
(3). गर्मियों में आपको अपने पेड़ पौधों की निराई गुड़ाई हर 15 दिन बाद करते रहनी है।
(4). गर्मियों में आपको अपने पेड़ पौधों को  हर रोज नहलाना है। पौधे को नहलाने से पौधा सुंदर और अच्छा लगने लगता है।
(5). बहुत तेज गर्मी पड़ने पर आप अपने पेड़ पौधों को ग्रीन नेट के नीचे रखें या फिर ऐसी जगह जहां पर हल्की फुल्की धूप आती हो

गर्मियों के मौसम में अगर आप अपने पेड़ पौधों की इस तरह से देखभाल कर लेते हैं। तो आप के पौधे कभी भी सूखेगे नहीं और हरे-भरे बने रहेंगे 


Comments

Popular posts from this blog

गुलाब की कलम लगाने का तरीका

How to grow Rose from cutting in rainy season

नींबू के पौधे की देखभाल / Lemon plant care tips