पालक उगाने का तरीका / How do you grow spinach at home

Home  / Kitchen Gardening / How to grow spinach in pots in Hindi

                 How to grow spinach
                      in pots in Hindi 

पालक spinach को गमले में उगाने की जानकारी ➡️

आजकल बागवानी Gardening में सब्जियां vegetable उगाना भी आम बात हो गयी है। जो कि हमारे लिए बहुत ही अच्छी बात है।  अगर आपके पास जमीन नहीं है। तो आप टेरेस पर भी अनेंक प्रकार की सब्जियां उगा सकते हैं। जैसे पालक, टमाटर, लौकी, तोरई, भिंडी, करेला, ग्वार फली आदि बहुत सारी सब्जियां बड़ी आसानी से उगा सकते हैं। पालक एक ऐसी सब्जी है जो हर किसी को पसंद होती है। पालक में सबसे अधिक विटामिंनस पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। आज बात करेंगे पालक को गमले में उगाने की। कि किस तरह से आप पालक को गमले में उगा सकते हैं। पालक गर्मियों की सीजन की बहुत ही अच्छी सब्जी है। पालक काफी ज्यादा पौष्टिक होती है। और बड़ी आसानी से घर पर उगाई जा सकती है।

                laukee ko beej se kaise ugaaye           

             
 पालक spinach को उगाने Grow का सही समय ➡️
वैसे तो पालक को हर मौसम में उगाया जा सकता है। और पालक हर मौसम में अच्छे तरीके से ग्रोथ भी करती है। अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं तो आप कभी भी पालक को उगा सकती हैं। 

      पालक को लगाने का सही समय ➡️ 

 पालक को लगाने का सितम्बर का महीना सबसे अच्छा महीना माना गया है। इस महीने में पालक कम देखरेख में काफी तेजी से ग्रोथ करती है। बस आपको पालक में समय-समय पर पानी देता रहना है।

                      तापमान ➡️

      सामान्यतः 15° से 30°तक का तापमान पालक              उगाने के लिए सर्वोत्तम है। इस तापमान
         पर पालक काफी अच्छी वृद्धि करती है।

         How to make compost at Home 
                              मिट्टी  soil ➡️
पालक के लिए बलुई  दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मिट्टी है। जिसमें पानी नहीं ठहरना चाहिए।  यानी कि अच्छे जल निकास वाली मिट्ठी जो अच्छी उर्वरक है। पालक उगाने के लिए सर्वोत्तम है।

        गमले के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें ?
अगर आप पालक को गमले में उगाने की सोच रहे हैं। तो आपको मिट्टी बनाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है। जैसे अगर आप छोटे गमले में पालक को उगाने की सोच रहे हैं। तो मिट्टी अधिक  उर्वरक होनी चाहिए। जिससे पौधे को अपनी जरूरत के हिसाब से पोषक तत्व मिल सके । इसलिए आप मिट्टी में गोबर खाद अवश्य मिलाएं।

 साधारण मिट्टी ➡️ 60%
     गोबर खाद ➡️ 30%
          रेत      ➡️ 10% 

विधि ➡️
साधारण मिट्टी आपके आस पास तो मिल ही जाएगी साधारण मिट्टी आपके पास 60%  होनी चाहिए। इस मिट्टी में आपको कोई भी ऑर्गेनिक खाद जैसे गोबर खाद ,वर्मी कंपोस्ट, केंचुआ खाद या फिर कंपोस्ट खाद 30% मिला लें । अगर आप की मिट्टी ज्यादा चिकनी है।  तो आप उसमें 10% रेत  मिक्स करें। जिससे मिट्टी भुर भुरी बन जाये । जिससे उसमें पानी नहीं ठहरे

                    गमले pot का साइज ➡️

अगर आप पालक को गमले में लगाने की सोच रहे हैं। तो आप 6 इंच के गमले से लेकर 12 इंच तक का गमला ले सकते हैं ।  पालक को आप टोकरी में भी उगा सकते हैं। अगर आप पालक ज्यादा मात्रा में उगाना चाहते हैं।  तो आप बाथ टब में लगाएं तो ज्यादा बेहतर होगा।
                      बीज seeds ➡️

 गमले में कोई भी सब्जी लगाते समय अच्छी क्वालिटी के बीजों का चयन करना चाहिए। पूसा हरित किस्म के  बीज लगाने पर अच्छी पालक खाने को मिलेगी।  गमले में हमेशा 20 या उससे अधिक बीज लगाने चाहिए। जिससे कभी-कभी बीज खराब होने पर भी दूसरे बीज ग्रो हो जाये । 


             पालक की उन्नत किस्में ➡️

(1) ➡️ पूसा हरित 
(2) ➡️ पूसा ज्योती 
(3) ➡️ पूसा पालक 
(4) ➡️ जोबनेर ग्रीन
अगर आप पालक को गमले पर लगाने का विचार कर रहे हैं। तो पूसा पालक या पूसा ज्योती यह वैरायटी आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगी ।


                  गमले में पालक ➡️ 
सबसे पहले मिट्टी का मिश्रण तैयार करें। और उस तैयार मिट्टी को गमले में भर दें। उसके बाद अच्छी किस्म के 15 से 30 बीज लेकर गमले में भरी हुई मिट्टी के ऊपर  पालक के बीजों को बिखेर दें। पालक की बीजों को बिखेरने के बाद उन बीजों के ऊपर एक हल्की मोटी मिट्टी की लेयर बिछा दें। मिट्टी की जगह आप कोकोपीट की लेयर बिछाए तो सबसे अच्छा होगा पालक के बीजो के लिए। कोकोपीट की लेयर बिछाने के बाद। आप उस गमले में फुहार विधि से पानी का छिड़काव करें। इस विधि से पालक के बीज उखड़ेगे नहीं।  पालक के बीज लगाने के बाद 5 से 6 दिन के अंदर पालक  उगना शुरू हो जाएगी। तो इस तरीके से आप अपने घर पर पालक को बड़ी आसानी से उगा सकते हैं।


अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो एक बार शेयर जरूर कीजिए






Comments

Popular posts from this blog

गुलाब की कलम लगाने का तरीका

How to grow Rose from cutting in rainy season

नींबू के पौधे की देखभाल / Lemon plant care tips