धनिया उगाने का सबसे टाॅप सीक्रेट // Coriander Growing top secret

     Home / vegetable Gardening / Grow                            coriander at home 

      बिना मेहनत के उगाएं घर में इतना स्वादिष्ट और          ताजा धनिया / Grow coriander from seeds 

 नमस्कार दोस्तो ! बाहर के केमिकल युक्त फल और सब्जियों को खाने से बेहतर है। कि हम घर पर ही ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियों को उगाएं। अगर हम घर पर ही सब्जियां उगाते हैं। तो हमें केमिकल फ्री सब्जियां खाने को मिलेगी। आज हम आपको घर पर ही धनिये को गमले में उगाना बताएंगे। गमले में हरा धनिया उगाना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। 
                 
(1) सबसे पहले आपको एक गमला लेना है। अगर आपको मिट्टी का गमला मिल जाए। तो यह सबसे अच्छी बात है। अगर आपको मिट्टी का गमला नहीं मिल रहा है। तो आप सीमेंट, प्लास्टिक का गमला ले सकते हैं। गमला आपको इस तरीके का लेना है।⤵️


(2)➡️ अब आपको अच्छी क्वालिटी के धनिये coriander के बीज लेने हैं। और उन बीजों को किसी पत्थर या फिर बेलन की मदद से दो भागों में तोड़ लेना है। इससे धनिये के बीज बहुत तेजी से अंकुरित होंने लगते हैं। अगर आप धनिये के बीजों को दो भागों में तोड़ेंगे नहीं। तो वह अंकुरित होने में काफी समय लेंगे। 

(3) मिट्टी soil की तैयारी➡️ आपको अपने बगीचे की नार्मल मिट्टी 60% लेनी है। और उस मिट्टी में 40%गोबर खाद मिला लेनी है। अगर आपके पास गोबर खाद नहीं है। तो आप कोई भी ऑर्गेनिक खाद जो भी आपके पास अवेलेबल हो उस खाद को आप मिट्टी में मिला सकते हैं। फिर आपको मिट्टी को पूरी तरह सेेेे भुरभुरी बना लेना है।
 उसके बाद आपको मिट्टी को गमले में भर लेना है।

(4) धनिये coriander seeds के बीजों को बोने का                                तरीका⤵️
गमले pot में भरी हुई मिट्टी के ऊपर पर आपको धनियेें के बीजों को  भीकेर देना है। धनियेंं के बीजों को बिखेरने के बाद उसके ऊपर आपको  1 इंच मोटी गोबर खाद की लेयर बिछा देनी है। कहने का मतलब है। कि आपको धनियें के बीजों को मिट्टी या फिर गोबर खाद से अच्छे तरीके से  ढक देना है। उसके बाद आपको उस गमले में फुहार  विधि से पानी का छिड़काव करना है। इस विधि से धनिये बीज उखड़ेगे नहीं। और आप उस गमले को ऐसी जगह रखें  जहां पर पर्याप्त मात्रा में धूप मिले।  और इसके साथ साथ आप उस गमले में नियमित रूप से पानी दे।और 5 से 7 दिन के बीच में धनिया उगना शुरू हो जाता है। धनिये को किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है।
 तो आप इस तरीके से बड़ी आसानी से अपने घर पर हरा धनिया उगा सकते हैं।  अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे एक बार शेयर जरूर करें। 

Comments