बैंगन पर लगाने वाली बीमारियां और उनका उपचार

   Home / kitchen Gardening / Farming 
बैंगन पर लगाने वाली बीमारियां और उनका उपचार 

बैंगन सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जी है। खेती और बागवानी दोनों जगह यह बड़े स्तर पर उगाई जाती है। बैंगन के पौधों पर अनेक प्रकार की बीमारियों का प्रकोप होता रहता है। आज हम बैंगन पर आने वाली बीमारी और उनकी रोकथाम के बारे में बताएंगे। बैंगन की फसल में सबसे ज्यादा घातक तथा नुकसान करने वाली बीमारी है। तना छेदक कीट बीमारी। जिसे विभिन्न स्थानों पर लोग कई नामों से जानते हैं। आइए जानते हैं। सबसे ज्यादा बैंगन के पौधों पर किन कीटों का प्रकोप होता है।

बैंगन पर लगाने वाली बीमारियां -

 बैंगन के पौधे पर अनेक तरह की बीमारियों का प्रकोप होता है। जैसे पत्तियां खाने वाले कीड़े यह एक इल्ली होती है। जोकि बैंगन की कोमल नई शाखाओं मैं लग जाती हैं। और अंदर ही अंदर बैंगन की पूरी शाखा को खोखला करके पूरे पौधे को खराब कर देती है।

बैंगन पर लगाने वाली बीमारियों की रोकथाम 

इसकी रोकथाम करने के लिए गोमूत्र और नीम की पतियों से घरेलू कीटनाशक बनाकर रखें। और इस घरेलू कीटनाशक का अपने बैंगन की पौधों पर सप्ताह में दो बार छिड़काव करें। इस घरेलू कीटनाशक से पत्ती खाने वाले कीड़े और इल्ली खत्म हो जाएंगे ।






फल छेदक कीड़ा

बैंगन का ताजा गोल फल काफी कोमल और खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इस वजह से बैंगन के फलों में फल छेदक कीड़े आसानी से लग जाते हैं।


फल छेदक कीड़ों की रोकथाम -

बैंगन के फलों में फल छेदक कीड़े के नियंत्रण के लिए बैंगन के पौधों पर फूल आते समय किसी भी साधारण कीटनाशक का छिड़काव करना फायदेमंद रहता है। आप अपने घर पर भी कीटनाशक बना करके रख सकते हैं।





Comments

Popular posts from this blog

गुलाब की कलम लगाने का तरीका

How to grow Rose from cutting in rainy season

नींबू के पौधे की देखभाल / Lemon plant care tips