Posts

Showing posts from September, 2020

पालक की उन्नत खेती कैसे करें?

Image
 पालक की उन्नत खेती // dvanced cultivation of spinach परिचय 》 पालक एक ऐसी सब्जी है। जो हर किसी को पसंद आती है। पालक की खेती भारत में बड़ेेेे स्तर पर की जाती हैं। किसान भाई पालक की खेती करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। पालक में बहुत सारे विटामिन पायें  जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए के काफी फायदेमंद है। आज हम आपके साथ पालक को उगाने की पूरी जानकारी शेयर करने वाले हैं। उत्पत्ति 》 दुनिया की कई स्वादिष्ट सब्जियों की तरह पालक की उत्पत्ति प्राचीन फारस में हुई है। जो अब ईरान और पड़ोसी देशोंं में है। फिर पालक को कुछ लोगों द्वारा भारत में लाया गया। और फिर भारत से चीन में जहां इसे 647 ईस्वी में फारसी सब्जी के रूप में जाना जाता था। जलवायु 》 पालक ठंडेे मौसम की फसल है। इसके अंदर पाले को सहन करने की विशेष क्षमता रहती है। परंतुुुु गर्म जलवायु में पालक की अच्छी पैदावार होती है। विलायती पालक पहाड़ी तथा मैदानी क्षेत्रों में शरद ऋतु में सफलतापूर्वक उगाई जा सकती है। भूमि》 पालक की फसल को कई प्रकार की भूमि मेंं उगा सकते है। लेकिन इस फसल के अच्छे उत्पादन हेतु अच्छे जल निकाय रेतीली दोमट भूमि सर्वो

टमाटर की उन्नतशील खेती

Image
 टमाटर की उन्नत खेती // Tomato cultivation  परिचय》 टमाटर tomato एक लोकप्रिय सब्जी है। इस फसल को सम्पूर्ण भारतवर्ष में सफलतापूर्वक उगाया जाता है। टमाटर में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, कैल्शियम , आयरन तथा अन्य खनिज लवण प्रचुर मात्रा में उपस्थित होते हैं। आज हम आपके साथ टमाटर को उगाने की पूरी जानकारी शेयर करने वाली हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो आप इसे दूसरेेेे लोगों के साथ शेयर जरूर करें। उत्पत्ति 》 ऐसा माना जाता है। टमाटर की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका use में हुई है। इसका प्रमुख स्थान दक्षिण अमेरिका है। जलवायु 》 टमाटर को उष्ण जलवायु की फसल माना जाता है। टमाटर की फसल के लिए 20 से  25 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे उपयुक्त होता है। भूमि एवं खेत की तैयारी 》 टमाटर की अच्छी उपज के लिए बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम रहती है जिसका पीएच मान 6:00 से 8:00 के बीच में हो इस प्रकार की भूमि में आप टमाटर की अच्छी पैदावार कर सकते हैं।  टमाटर की उन्नत किस्में 》 ■  पूजा रूबी ■ पंत बहार ■ पंत टमाटर ■ रूपाली ■ अंगूर लता ■ अजंता ■ वैशाली यह टमाटर की सबसे अच्छी उन्नतशील किस्में हैं। टमाटर के पौधे तैयार

घर पर लगें टमाटर के पौधों की देखभाल कैसे करें

Image
Home / Kitchen Gardening / घर पर गले टमाटर के पौधों की देखभाल कैसे करें  दोस्तों घर पर बागवानी करने का अपना ही एक अलग मजा है। घर पर बागवानी करने से हमें बहुत फायदे हैं।  बाजार से हमें सब्जियां नहीं खरीदनी पड़ती। घर पर उगाई गई सब्जियां केमिकल मुक्त होती हैं। और खाने में भी बहुत टेस्टी होती हैं। आप में से बहुत सारे दोस्तों ने अपने घर के बगीचे में अलग-अलग तरह की सब्जियों को उगाया होगा। आज हम आपको बताने वाले हैं। टमाटर के पौधे में लगने वाली बीमारियों और उसकी रोकथाम के बारे में अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें। टमाटर पर आने वाली बीमारियां - टमाटर के पौधे पर अनेक तरह की बीमारियां प्रकोप करती हैं। टमाटर के पौधे को सबसे अधिक बर्बाद करने वाला अगर कोई कीट है। तो वह है पत्तियां खाने वाले कीड़े यह एक इल्ली होती है। जोकि टमाटर के पौधे की कोमल नई शाखाओं में लग जाती है। और अंदर ही अंदर टमाटर के पौधे की पूरी शाखाओं को खोखला कर के पौधे को पूरी तरह से खराब कर देती हैं।  रोकथाम -  इन इल्लीयों की रोकथाम करने के लिए गोमूत्र और नीम