How to grow Vegetables from grow Bag

ग्रो बैग में सब्जियां कैसे उगाएं // How to grow vegetables from grow bag

परिचय》घर पर उगाई गई सब्जियां खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही हैल्दी भी होती है। घर पर उगाई गई सब्जियां केमिकल फ्री और जहर मुक्त होती है। अगर आप भी इन सब्जियों को उगाना चाहते हैं। तो आज हम आपको ग्रो बैग grow Bag मे सब्जियां उगाना बताएंगे। ग्रो बैैग सब्जियों को उगाना बहुत ही आसान है।
ग्रो बैग में आप किन किन सब्जियों को उगा सकते हैं।》ग्रो बैग में आप धनिया, मिर्च, टमाटर, पुदीना, बैगन, फूलगोभी, पत्ता गोभी, मूली, गाजर, खीरा आदि को आप ग्रो बैंग मेंं बड़ी आसानी से उगा सकते हैं।
      Grow Vegetable in Grow Bags
  


सब्जियों वाली बीज कहां से खरीदें 》इन सब्जियों वाले बीजों को आप लोकल शॉप से भी खरीद सकते हैं। अगर आपको यह लोकल शॉप पर ना मिले हैं। तो आप इन सब्जियों वाले बीजों को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

ग्रो बैग grow Bag में सब्जियां उगाने के फायदे》अगर आप अपनी छत पर या फिर घर पर सब्जियों वाले पौधे लगाना चाहते है। और आपके पास खुद का बगीचा और गमले नहींं है। तो आप ग्रो बैंग में सब्जियों वाले पौधे लगा सकती हैं।
■ ग्रो बैग गमले की तुलना में बहुत ही सस्ते होने के साथ-साथ वजन में भी बहुत ही हल्के होते हैं। और यह लंबे समय तक टिकाऊ और मजबूत होती हैं। ग्रो बैंग को आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर उठाकर बड़ी आसानी से रख सकते हैं।

 ग्रो बैग के प्रकार 》ग्रो बैग दो प्रकार की होती है।
■ polythene grow bags
■ HDPE grow bags

Grow Bags कहां से खरीदें 》अगर आपको  Grow bag लोकल शॉप पर मिल जाए तो यह सबसे अच्छी बात है। नहीं तो आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ग्रो बैग आपको किसी अच्छे सेलर से खरीदने हैं। आपको जितने ग्रो बैग की आवश्यकता है। आप उतने ग्रो बैग ऑनलाइन खरीद सकते हैं। सेलर से ग्रो बैैग खरीदते समय आप सेलर को ग्रो बैग का साइज जरूर बताएं।

Grow bag में सब्जियां लगाने के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें। 》Grow Bags सब्जियों वाले पौधे लगाने के लिए सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। मिट्टी का उर्वरक होना। जितनी अधिक मिट्टी उर्वरक होगी। पौधा उतना ही हेल्दी और मजबूत होगा। सबसे पहले आपको बलुई दोमट मिट्टी या फिर बगीचे की मिट्टी लेनी है। मिट्टी आपको 60% लेनी है। मिट्टी को और अधिक  उर्वरक बनाने के लिए मिट्टी में आप 20% सड़ी हुई गोबर की खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट मिला ले। और 20% रेतीली मिट्टी या चिकनी मिट्टी मिला ले। और मिट्टी को अच्छी तरीकेेेे से तैयार कर लेें। और फिर ग्रो बैग में मिट्टी भरकर भरपूर पानी डाल दें। पानी डालने के 2 या 3 दिन बाद grow Bags में सब्जियों वालेेेे पौधे लगा दे।

ग्रो बैंग में सब्जी वाले पौधे कब लगायें》Grow Bag मे सब्जियों वाले पौधे शाम के समय लगाएं। शाम के समय लगाए गए पौधे कभी भी सुख करके मरते नहीं है। पौधे लगाने की तुरंत ही पानी डाल दें।

Grow Bags मे लगे सब्जियों वाली पौधों की देखभाल》जब Grow Bags मे लगे सब्जियोंं वाले पौधे 15 से 20 दिन के हो जाएं। तो आपको उन पौधों की पहली बार निराई गुड़ाई कर देनी है। निराई गुड़ाई आपको बहुत ही सावधानी से करनी है। निराई गुड़ाई करने के बाद आप उस पौधे को 1 दिन की धूप लग जाने दीजिए। पौधे को धूप लग जाने के बाद पौधे की मिट्टी में आपको कोई भी ऑर्गेनिक कंपोस्ट खाद मिक्स कर देनी है। इससे आपके सब्जियोंं वाले पौधों की Growth तेजी से होने लगेगी और पौधा भी मजबूत हो जाएगा। और कुछ ही दिनों बाद आपको अपने सब्जियों वाले पौधों से से अच्छी और स्वादिष्ट आने लगेंंगी। इस प्रकार आप अपने घर पर या फिर छत पर Grow Bags काफी अच्छी उगा सकते हैं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

गुलाब की कलम लगाने का तरीका

How to grow Rose from cutting in rainy season

नींबू के पौधे की देखभाल / Lemon plant care tips