Posts

Showing posts from July, 2020

How to Grow bottle gourd from seeds at home

Image
  Home  / Kitchen Gardening/ vegetable / How to grow Loki from seed in containers लौकी बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है। लौकी को लगभग पूरी साल उगाया जाता है। आजकल तो घर की छत पर गमलों में या फिर कंटेनर में ,  पुरानी बाल्टी आदि में लौकी को उगाया जा रहा है। अगर आप भी अपने घर पर गमलों में या फिर अपने बगीचे में सब्जियां उगाने के शौकीन है। तो आज हम आपको घर पर गमलों में लौकी को उगाना बताएंगे।  अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगती है। तो आप हमारी इस पोस्ट को अन्य लोगों के साथ शेयर जरूर करें। यें भी पढ़िए ⤵️ How to grow tomato at home लौकी को उगाने के लिए मिट्टी की तैयारी - घर पर गमलों में लौकी उगाने के लिए 50% साधारण जमीन की मिट्टी वों चाहे बगीचे की हो या फिर खेत की  ( Garden soil ) 30% गोबर कंपोस्ट खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद भी चलेगी। 20% रेतीली मिट्टी इन तीनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। लौकी को सबसे अधिक बलुई दोमट मिट्टी पसंद है। मिट्टी में खाद की मात्रा सीमित रखें। ज्यादा खाद होने पर बीज अंकुरित नहीं होगा और खराब हो जाएगा। यें भी पढ़िए ⤵️ Ho

बैंगन पर लगाने वाली बीमारियां और उनका उपचार

Image
   Home / kitchen Gardening / Farming  बैंगन पर लगाने वाली बीमारियां और उनका उपचार  बैंगन सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जी है। खेती और बागवानी दोनों जगह यह बड़े स्तर पर उगाई जाती है। बैंगन के पौधों पर अनेक प्रकार की बीमारियों का प्रकोप होता रहता है। आज हम बैंगन पर आने वाली बीमारी और उनकी रोकथाम के बारे में बताएंगे। बैंगन की फसल में सबसे ज्यादा घातक तथा नुकसान करने वाली बीमारी है। तना छेदक कीट बीमारी। जिसे विभिन्न स्थानों पर लोग कई नामों से जानते हैं। आइए जानते हैं। सबसे ज्यादा बैंगन के पौधों पर किन कीटों का प्रकोप होता है। यें भी पढ़िए ⤵️ घर पर गमले में मिर्च उगाने का सबसे आसान तरीका बैंगन पर लगाने वाली बीमारियां -  बैंगन के पौधे पर अनेक तरह की बीमारियों का प्रकोप होता है। जैसे पत्तियां खाने वाले कीड़े यह एक इल्ली होती है। जोकि बैंगन की कोमल नई शाखाओं मैं लग जाती हैं। और अंदर ही अंदर बैंगन की पूरी शाखा को खोखला करके पूरे पौधे को खराब कर देती है। बैंगन पर लगाने वाली बीमारियों की रोकथाम  इसकी रोकथाम करने के लिए गोमूत्र और नीम की पतियों से घरेल

How to grow Chillies from chillies at home

Image
   Home / Kitchen Gardening / Farming    How to grow chillies in pots ( at home)  मिर्च सबसे अधिक यूज की जाने वाली सब्जी है। मिर्च के बिना किसी भी सब्जी का स्वाद अधूरा रहता है। मिर्च को लगभग हर तरह के खाने में प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर आप खाने का सही स्वाद लेना चाहती हैं। तो मिर्च ताजा होना बहुत ही आवश्यक है। आज हम आपके साथ घर पर गमले में मिर्च उगाने की पूरी जानकारी शेयर करेंगे। अगर आपको हमारी यह  जानकारी पसंद आये तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर करें। मिर्च उगाने का सही समय -  गर्मी के मौसम में - फरवरी - मार्च में लगाना है। बरसात और सर्दी -  जून - जुलाई में लगाना है। गर्मी की फसल के लिये बीज लगाने का समय फरवरी लास्ट में ( 20°-25°) तापमान होने पर मिर्च के बीज लगा सकती है। बीजों के सही अंकुरण के लिये मौसम में थोड़ी गर्माहट होना बहुत ही जरूरी है। सर्दी के मौसम के लिये बीज लगाने का समय - मई के अन्तिम सप्ताह में मिर्च के बीज लगा दीजिये। और कुछ ही दिनों में मिर्च के सभी बीज पौधों में परिवर्तित हो जाएंगे। यें भी पढ़िए ⤵️ बरसात के मौसम मे

The 5 Best flower plants to Grow in rainy season from cutting // बरसात में कटिंग से उगाए जाने वाले 5 फूलों के पौधे

Image

How to grow Brinjal in pot (at home)

Image
Home/ kitchen gardening /Gardening tips   घर पर गमलो में बैंगन उगाने की पूरी जानकारी आजकल घर पर गमलों मैं सब्जियां उगाने का चलन बहुत ही बढ़ गया है। इसके बहुत सारे कारण हैं। सब्जियों को उगाने में या फिर पौधों से ज्यादा फल लेने के लिए बड़े स्तर पर केमिकल pesticides डाले जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। आप में से बहुत सारे दोस्त केमिकल से बचने के लिए अपने घर पर गमलों में ही सब्जियां उगाते हैं। आज हम आपको गमलों में बैगन को उगाना बताएंगे                     Brinjal plant बैगन Brinjal बहुत ही पॉपुलर सब्जी है। बैगन की सब्जी हो या फिर बैगन का भर्ता हर किसी को पसंद आता है। आज हम आपके साथ घर पर गमलों में बैंगन उगाने की पूरी जानकारी शेयर करेंगे। अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आये तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ शेयर जरूर करें। बैगन को उगाने का सही समय -  बैगन एक ऐसी सब्जी है। जिसे लगभग पूरी साल ही उगाया जाता है। बैगन दिसंबर और जनवरी की तेरी सर्दी को छोड़कर यह लगभग हर समय अच्छे फल देता है।  गर्मियों के मौसम में -  फरवरी से लेकर मार्च तक

How to care rose plant in summer // गर्मीयों में गुलाब की देखभाल कैसे करें

Image
  Home / Gardening, farming  / How to               care Rose plant in summer       गर्मीयों में गुलाब की देखभाल कैसे करें  गुलाब Rose तो हम सभी का पसंदीदा पौधा है। आप के बगीचे में गुलाब के ढेर सारे पौधे लगे हो तो आस - पास का वातावरण भी सुंदर लगने लगता है। अगर आप अपने गुलाब के पौधों से सर्दियों में ढेर सारे फूल और कलियां लेना चाहते हैं। तो गर्मियों में आपको अपने गुलाब के पौधों की खास देखरेख करनी होगी।                        Rose plant care यह भी पढ़िये   बरसात के सीजन में गुलाब की कलम लगाने का सबसे आसान तरीका                गर्मीयों में गुलाब की देखभाल  (1). सर्दियों में अगर आप अपने गुलाब के बगीचे को फूलों की महक से महकाने चाहते हैं। तो आपको जून-जुलाई में अपने गुलाब के पौधों की कटाई छटाई कर देनी है। (2). गर्मियों में आपको अपने गुलाब के पौधों की 15 से 20 दिन बाद निराई गुड़ाई करते रहनी है। निराई गुड़ाई करने से पौधा स्वस्थ और मजबूत बना रहता है। (3).  गुलाब के पौधों की निराई गुड़ाई करने के बाद आपको अपने गुलाब केे पौधों में कोई भी ऑर्गेनिक खाद डा

How to grow Rose from cutting in rainy season

Image
   Home  / kitchen Gardening  / farming        Grow Rose from cuttings at home   अगर आप गार्डनिंग के शौकीन है। तो आपके घर पर या फिर बगीचे में गुलाब के पौधे तो जरूर लगे होंगे। गुलाब तो लगभग सभी गार्डनिंगलवर के पास होता है। क्या आपने गुलाब को कभी कटिंग से उगाया है। आइए जानते हैं। आप अपने घर पर गमलों में गुलाब को कटिंग से कैसे उगाये सकते हैं।                        Grow Rose                             गुलाब की कलम का चुनाव   वैसे तो गुलाब Rose के फूलों flowers को सुखाकर उनके बीच तैयार की जाती हैं। गुलाब को बीच से उगाने मैं काफी समय लगता है। लेकिन गुलाब को कटिंग के द्वारा भी लगाया जा सकता है। यह सबसे सरल और कम लागत वाली विधि है। इसके द्वारा पौधा लगाने वाला खुद पौधा बना सकता है। गुलाब को कटिंग से लगाने के लिए 1 साल पुरानी गुलाब की कटिंग का इस्तेमाल किया जाता है। गुलाब की कटिंग आपको 5 से 6 इंच लंबी लेनी है। और उसमें 45 डिग्री के एंगल का कट लगाना है। चलिए अब हम गमले का चुनाव किए लेते हैं।                 गमले  pots का चुनाव   गुलाब की कटिंग

टमाटर फसल के रोग एवं कीट और उनका नियंत्रण ...

Image
   Home / Vegetable Gardening / farming  टमाटर की फसल में लगने वाली प्रमुख बीमारियां                        और रोकथाम टमाटर की फसल में अनेक प्रकार की बीमारियां प्रकोप करती हैं। इन बीमारियों का समय पर नियंत्रण ना किया गया। तो यह टमाटर की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं। यें भी पढ़िए ➡️  घर पर गमले में टमाटर कैसे उगायें                 खरपतवार नियंत्रण टमाटर की फसल के साथ अनेक खरपतवार उग आते हैं। जो फसल को विभिन्न प्रकार से क्षति पहुँचाते हैं। वे पौधों से नमी एवं पोषक तत्वों से प्रतिस्पर्धा तो करते ही हैं। साथ ही यें  रोगजनकों  एवं कीटों को आकर्षित करते हैं। जिसके कारण टमाटरों की गुणवत्ता एवं उपज में भारी कमी हो जाती है। टमाटर के पौधों की प्रारंभिक बढ़वार के समय मिट्टी ढीली होनी चाहिए। इसके लिए आपको 2 से 3 बार निराई गुड़ाई करनी चाहिए।     टमाटर की फसल में लगने वाले प्रमुख कीट (1). फल छेदक ➡️ इन कीटों का प्रकोप फूल आनेेे पर होता है। इस कीट का मादा नयी पत्तियों पर अंडे देती हैं। वे फल में छिद्र करके प्रवेश कर जाती हैं। और फल को पूरी तरह से